गाड़ी सा तेरा सुंदर शरीर ,
लगी है स्वाँस की चाबी
नेत्र हैं दोनों हेडलाइट
करते हैं जो अंधकार से फाइट ।
गाड़ी सा तेरा सुंदर शरीर
वाणी है तेरी लाउडस्पीकर ,
हाथ है तेरे दोनों स्टेयेरिंग,
दसो उंगलियां संचालक
गेयर देता है रफ्तार तुझे
गाड़ी सा तेरा सुंदर शरीर।
मुख है तेरा सुंदर टेलीफोन
बातें बनाएं वो मीठी।
टेलीफोन से हैं दो काना
जीवन का लेखा जोखा बढ़ाये
जिह्वा बटन दबाएं सुन
पाप पुण्य कमाने को
दिखाएं सुंदर नजारे जीवन के
गाड़ी सा तेरा सुंदर शरीर
लगी है नाडी ,घड़ी, सुंदर ,
बताएं वात पित्त कफ की सुईया
दिमाग है तेरा सुंदर बैटरी
खून है डीजल शरीर में तेरे
दिल तेरा बतलाते तुझे
हवा का मिलता अंदाजा
पैर है तेरे सुंदर टायर
जीवन को दौडाये
गाड़ी सा तेरा सुंदर शरीर
तू है ज्ञान, विज्ञान का साक्षी
चेतन ,अवचेतन दिख जाने को,
पवन शँवास से चला शरीर
पडा रहे चाबी निकल जाने पर।
गाड़ी सा तेरा सुंदर शरीर
लगी है श्वास की चाबी
जीवन अपना चलाने को
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ