आज शाम को खान को निकलना था और आज ही मैसेज आ गया कि जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है । अगले तीन महीने तक उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिलेगी , अपनी पत्नी से यह कहते हुए सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार का गला भर आया ।
अमजद खान सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार का असिस्टेंट था जो आठ महीने बाद ईद पर अपनी पत्नी और बच्चों के पास गाॅंव जाने वाला था और आज ही अचानक से फ्रंटियर से आएं मैसेज ने जवान के साथ - साथ उसके सीनियर की भी ऑंखों के पोरों को गीला कर दिया था ।
एक फौजी , एक जवान वर्दी में रो नहीं सकता । कैसी भी सिचुएशन हों उसे झेलना ही पड़ता है इसलिए अमजद खान ने भी अपने इमोशन्स को दरकिनार करने की लाख कोशिश की लेकिन फौजी को भी दिल होता है । अमजद खान के दिल ने पिछले एक सप्ताह से बहुत सारे सपने देख लिए थे जिनके टूटने का सोचकर ही उसका दिल तड़प उठा ।
ऑफिस में रहकर भी मानों अमजद खान ऑफिस में नहीं था । सब इंस्पेक्टर नवीन से उसकी हालत नहीं देखी जा रही थी ।
खान इस पेपर को ध्यान से देख कर मुझे बताओं कि इस पर सबके सिग्नेचर तो है ना या कोई सिग्नेचर छूट गया है तों अभी भी समय है साइन करा कर लें आओ , सब इंस्पेक्टर नवीन ने एक पेपर अपने असिस्टेंट की तरफ करते हुए कहा ।
अमजद खान का कुछ करने की इच्छा तों नहीं हो रही थी फिर भी सीनियर के आर्डर को फाॅलो तों करना ही था । खान ने पेपर लिया और देखने लगा ।
सर ! यह तों मेरा मूवमेंट आर्डर है । आपने यह कैसे किया ?? खान ने ऑंसूओं से चमकती ऑंखों से अपने सीनियर की तरफ देखते हुए कहा ।
कैसे किया और क्यूं किया ?? यह सब कहने और सुनने का यह समय नहीं है । जाओ और अपनी पत्नी और बच्चों से कहो कि तुम ईद पर आ रहें हो । मैंने तुम्हें अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए सुन लिया था और तभी मैंने डिसाइड किया कि मुझे मेरे जवान को यदि खुश रखना है तों कैसे भी करके उसकी छुट्टी को कैंसिल होने से रोकना होगा और मैं चल पड़ा था अपने मिशन पर, सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने कहा ।
सर मेरे बच्चे आपको दुआ देंगे क्योंकि इस बार की ईद में मैं अपने बच्चों और परिवार के पास सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से ही जा पा रहा हूॅं , अमजद खान ने भावुक स्वर में कहा ।
ईद के दिन मैं आपको फोन करूंगा सिर्फ एक बार आप मेरे बच्चों से बात कर लेना सर , जाते हुए खान ने अपने सीनियर सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार से कहा
" ईद मुबारक खान " अमजद खान को विदा करते हुए सभी ऑफिस मेम्बर्स ने कहा ।
धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
" गुॅंजन कमल " 💗💞💓

1 टिप्पणियाँ