प्रकृति की गोद में आओ करें हम
योग साधना।
योग साधना करो रोज रोज
योग से होगी निरोगी काया
यही तो हैं योग की माया
अगर हम करेंगे सुबह योग
सारा दिन रहेगी चुस्ती,स्फूर्ति
अगर करेंगे संध्या में योग आसन,
तनाव,अनिद्रा से मुक्त हम।
योग हमे ध्यान से जोड़ता हैं
मन की भ्रांति को तोड़ता हैं
योग एक साधना और प्राणायाम है
जो हमारे जीवन को देता नया आयाम है।
योग से होती है,मन की शुद्धि
जो देता है हमे कुशाग्र बुद्धि
योग हमे प्रकृति से जोड़ता है
सारे विकारों को तोड़ता है
योग का मतलब है जुड़ना
मन से मन को जोड़ना
करते रहेंगे रोज हम योग
रहेंगे हमेशा निरोग।
इसलिए हमारा एक ही नारा
योग करों,
रोज करों,
मौज करों।
हरप्रीत कौर
शाहदरा, दिल्ली

0 टिप्पणियाँ