ऐ खुदा अब कुछ ऐसा इंसाफ कर दे
मै उसे माफ़ कर दूँ वो मुझे माफ़ कर दे
आओ अपने दिल मे बसे जहर को निकालें
और सारे गिले शिकवे साफ कर दें
मै उसे माफ़ कर दूँ वो मुझे माफ़ कर दे
हो जाती हैं अक्सर गलतफहमियां
आखिर हम सब मे है बहुत सी कमियां
आओ मिल जाए हम और ऐसा इत्तिफाक कर दें
मै उसे माफ़ कर दूँ वो मुझे माफ़ कर दे
आपस मे लड़ाने वालों की कमी नहीं है यहाँ
नफरत की आग भड़काने वालों की कमी नहीं है यहाँ
आओ समझ लें हम और आपसी इखलाक कर दें
मै उसे माफ़ कर दूँ वो मुझे माफ़ कर दे
याद रखो अगर हम सब एक हैं
और अगर हम सब के इरादे नेक हैं
तो कोई तीसरा आँख उठाकर नहीं देख सकता
आओ ऐसे खुशनुमा माहौल की बात कर दें
मै उसे माफ़ कर दूँ वो मुझे माफ़ कर दे
आपका मुकेश "लखनवी"

0 टिप्पणियाँ