कुछ इस तरह से जिन्दगी को आसान कर लिया मैने,
जिसने भी भुलाया मुझे,उसे याद कर लिया मैने!
गलतियो को नजरअंदाज करके सबकी,खुद को गुनाहगार कर लिया मैने,
भूल गई हर भूल अपनो की,इस तरह से दिल अपना साफ कर लिया मैने!
गुनाहगार तो हम ही थे,हमे तो सब समझदार ही मिले,
बस यही सोच कर दिल को बड़ा कर लिया मैने!
गलतियो को माफ करके भी जिया जा सकता है,
बस यही सोच कर समझदार खुद को कर लिया मैने!

                               श्वेता अरोडा