जिंदगी.....
उलझनों से भरी हुई
जिंदगी.......
ख्वाब से सनी हुई
जिंदगी........
प्रियवर के आगोश सी
जिंदगी.......
रात है खामोश सी
जिंदगी.......
अनकहा सा दर्द है
जिंदगी.......
तकलीफ है,फर्ज है
जिंदगी........
खूबसूरत है छंद सी
जिंदगी........
मधुर है मकरंद सी
जिंदगी........
अर्चना है ईश का
जिंदगी........
। कर्म है पुनीत सा
जिंदगी........
पूनम की रात है
जिंदगी.........
आशा भरा प्रभात है
जिंदगी.......
। खुशी है, प्रमोद है
जिंदगी.......
। प्रेम है ,विनोद है
जिंदगी........
मृदुलता है, प्रसून है
जिंदगी........
जीत का ,जुनून है

0 टिप्पणियाँ