"हेलो फ्रेंड्स,आई नॉमिनेट यू #ओपन हेयर चेलेंज#
खुले बालों वाली अपनी एक पिक व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट करें🙋, साथ में लिखें #चैलेंज एक्सेप्टेड बाई जिया#
हैप्पी क्वारंटाइन फ्रेंड्स "
– व्हाट्सएप के स्टेटस में जिया का यह मैसेज देखा तो उसके स्कूल टीचर विक्रम दुबे सोच में पड़ गए। जिस स्कूल में वह मैथ्स टीचर थे वहाँ जिया क्लास 12 th की छात्रा थी।
और ऑनलाइन क्लासेस के कारण सभी छात्रों का नंबर व्हाट्सएप पर था।
उन्होंने कुछ सोचते हुए उसे व्हाट्सएप स्टेटस पर कमेंट किया – " चारों तरफ बीमारी फैली है,लाशें बिछी हैं, जो जिंदा हैं उन्हें ऑक्सिज़न नहीं मिल रही, हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहे और जो मर गए उन्हें श्मशान घाट में जगह नहीं मिल रही और आप लोग ऐसे मैसेज और स्टेटस पोस्ट कर रहे हो ।"
जिया एक समझदार और ब्रिलिएंट स्टूडेंट है, उस ने विक्रम सर का मैसेज देखा तो उसे थोड़ा आश्चर्य हुआ। जिया ने रिप्लाई दिया–"क्या हुआ सर 🤔?"
फिर आगे लिखा," सब तरफ नेगेटिव न्यूज़ सुन रहे हैं, इसलिए ये चैलेंज तो सिर्फ थोड़ा एंटरटेनमेंट और पॉजिटिव रहने के लिए था😇 । "
विक्रम सर–" आप शायद बाहर के हालात से बेखबर हैं, तो आपको बता दूं कि अपने स्कूल की निधि मैम और करुणा मैम के हसबैंड कोरोना के कैस में एक्सपायर हो चुके हैं , करुणा मैम और गंगा मैम भी पॉजिटिव हो गई है।संतोष सरके फादर और विभा मैम की मम्मी भी नही रहे।शर्मीला मैम की पूरी फैमिली पॉजिटिव हो गई है।"
जिया–"ओह्ह 🙁! बहुत बुरा हुआ😔।"
विक्रम सर–" जी हाँ,बुरा हुआ। पर मैं यह कहना चाहता हूँ कि आप भी अपने स्कूल से जुड़ी हैं, इन टीचर्स के स्टूडेंट्स हैं आप सभी, आज उनकी फैमिली में प्रॉब्लम आई है,इनफैक्ट उनकी तो लाइफ ही चेंज हो गई, ऐसी सिचुएशन में हम उनके प्रति थोड़ी संवेदना तो रख ही सकते हैं , और कुछ नहीं तो कम से कम ऐसी बचपने वाली पोस्ट तो न करें।"
जिया–"यू आर राइट सर,आई एम सॉरी😔।"
विक्रम सर–"इट्स ओके बेटा,थैंक्स फ़ॉर अंडरस्टैंड,
स्टे सेफ😷👍"
जिया –"थैंक यू सर, आप भी ध्यान रखें सर।"
इसके बाद जिया ने अपना स्टेटस डिलीट कर दिया और एक सॉरी मैसेज लिखा कि " मेरे कई परिचित और प्रियजन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं😔।मेरे स्टेटस की वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो इसके लिए सभी से माफी चाहती हूँ🙏। ईश्वर सभी को स्वस्थ रखे।"
जब विक्रम सर ने जिया का यह स्टेटस देखा तो उन्हें अपनी छात्रा पर बहुत गर्व हुआ ।

0 टिप्पणियाँ