अकेले आए थे अकेले है और अकेले ही चले जाना है,
मत कर गुमान इस मिट्टी जैसे शरीर का, अंत मे इसको भी मिट्टी मे मिल जाना है!
करता चल कुछ कर्म ऐसे जो तेरा साथ निभाए मृत्युपर्यंत तक,
संसारी रिश्ते है साथ तेरे, बस सांसो के अंत तक,
ले ले हरदम नाम प्रभु का,संग तेरे यही जाना है!
मत सोच कभी कि करके गलत कर्म तू बच जाएगा,
सबका लेखा जोखा रखने वाला फैसला तेरा सुनाएगा!
जब चलेगा मुकदमा अदालत मे उसकी,बचकर तब नही कही जाना है,
उधार अब भगवान भी रखता नही,इस जन्म का इसी जन्म मे भुगत कर जाना है!
ले ले हरदम नाम प्रभु का, साथ तेरे बस यही जाना है!
श्वेता अरोडा

0 टिप्पणियाँ