पूज्य पिताजी सादर चरण स्पर्श 
आपकी छाया मे रहें हम प्रति पल प्रति वर्ष 
मैंने देखा है आपका जीवन संघर्ष 
आपके आशीर्वाद से मिले मुझे जीवन उत्कर्ष 

हम भाई बहनो के जीवन आधार 
आपकी कृपा है हमसब पर अपार 
मिलता रहे यूँ ही आपका प्यार दुलार 
हो जाएगी हमारी जीवन नैया पार 

आप हमारे जीवन दर्शन 
सब कुछ मेरा आपको अर्पण 
आप याद आते हैं प्रतिपल प्रतीक्षण 
मेरी जिंदगी आपका दर्पण 

आपका चाहिए सदैव मार्गदर्शन 
धन्य हैं हम धन्य है हमारा जीवन 

आपका मुकेश लखनवी 
"पितृ देवो भव"