🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नहीं आरजू कोई जन्नत की मुझे
बस मुझे तुम्हारा साथ जरुरी हैं
तुम नहीं तो कोई नहीं इस दुनिया में मेरी
मेरी सुनी सी ज़िन्दगी तेरे साथ से पूरी होती हैं.....!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
क्यूँ ना तुम्हे महत्व दू अपनी ज़िन्दगी में..?
इतना प्यार जो भर दिया तुमने मेरी ज़िन्दगी में
अब दिल में सुकून भरी प्यार महसूस करती रहती हूँ
सच में मेरी सुनी सी ज़िन्दगी तेरे साथ से पूरी होती हैं.....!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
लब जो कभी हर वक़्त खामोश रहती थीं
आज होठों पर प्यार की खुशनुमा तराने गुनगुनाते हैं
मेरी मुस्कुराहट में लोग तुम्हे पढ़ लिया करते हैं
जब तेरी अहसास में ये दिल प्यार की ग़ज़ल बुनती हैं.....!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
आँखों में अब ख्वाब सुहाने आते हैं तेरे चाहत की
तुम्ही ज़िम्मेदार हो सनम मेरी इस हालत की
अब एकेले में भी मुझे तन्हा महसूस नहीं होती
हर पल सांसे तेरे नाम से जो धड़का करता  हैं......!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कोशिश रहेगी हमेशा तुम्हारी ज़िन्दगी में गम ना आने दू
जो कभी गम की साया आना भी चाहे तो उसे आने ना दू
मेरे ज़िन्दगी में सबसे जरुरी तेरी खुशियाँ हैं
क्योकि मेरी सुनी सी ज़िन्दगी तेरे साथ से पूरी होती हैं....!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
एक तुम मिल जाओ और कुछ नहीं चाहिए
ऐ खुदा कुछ ऐसी किस्मत बना हमारी की हम उनकी हो जाए
जिस तरह फूल के साथ उसकी खुसबू होती हैं
उसी तरह नैना की ज़िन्दगी भी तुम्हारे साथ के बिना अधूरी हैं......!!

💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
नैना....✍️✍️🌺