गर मन में है विश्वास, तन मन में हो उमंग !
कोई कार्य नहीं इस जग में ,जो पूर्ण नहीं हो सकता है।।
तुम हार कभी मत मानो ,
चाहे कितनी कठिनाई हो !
वो दूर जरूर हो जाएग !
हर बाधा कट जाएगा !
ईश्वर भी कृपा दिखाएगा !
विश्वास रखो अपने मन में ,
जब खुद को बेबस पाओगे !
वो शक्ति भरेगा तुममें !
तुम नई चेतना पाओगे!
चुनौती कोई आए तो !
सहर्ष स्वीकार कर लेना !
करना मुकाबला डट के!
आत्मबल दिखला देना !!
वादा करो खुद से तुम जीतूंगा हर इम्तिहान में!
कोशिश करूंगा मै इतना जो ज्यादा मेरी सोच से !!
किस्मत रूठे भले रूठे पर हिम्मत कभी नहीं टूटे !
इरादे हैं बुलंद मजबूत और नेक है !!
पूनम श्रीवास्तव

1 टिप्पणियाँ