किसी ने क्या खूब कहा है कि किस्मत मे होगा तो खुद- ब-खुद मिल जाएगा,
पर मै कहती हू कि क्या पता तकदीर मे ये ही लिखा हो कि जैसा कर्म करेगा वैसा ही फल पाएगा!
कर्म करता जा तू उस ऊपर वाले की मर्जी के,
फिर देख नजारे,पूरी होती अपनी एक एक अर्जी के!
देर है अंधेर नही,उस ऊपर वाले के दरबार मे,
लेने वाले देखे बहुत, पर देने वाला एक ही है इस संसार  मे!
तेरा सर ना झुकने देगा किसी के आगे,अगर सर तेरा उस ऊपर वाले के आगे झुक जाएगा,
कर ले सिमरन हर पल प्रभु का,भाग्य तेरा खुल जाएगा!
                                     श्वेता अरोड़ा