घुमड़ घुमड़कर बादल आए
कारे कारे बदरा छाए
संग ठंडी ठंडी पुरवाईयाँ लाए
कड़क कड़क कर बिजली बहना आए
चमक चमक कर बादल भाई को डराए
बहन भाई को धमकाए
देख देख सुमन क्यारी मंद मंद मुस्काए
ओ बादल राजा तुम आए
संग ठंडी पुरवाईयाँ लाए
बिजली बहना को भी लाए
हमारी भौजाई बरखा को काहे नहीं लाए
बादल बोलो, थोड़ा धीरज धरो
आती होगी सज सँवर कर
आते ही लगा देगी बरसात की झड़ी
देखो देखो आ गई बरखा रानी
झूम झूमकर संगीतमय धुन बजाने
अपनी बूँदों से सूखी धरती की प्यास बुझाने
पेड़ पौधे झूम झूम गाए
देखो देखो कैसे प्रकृति भी लजाए
हरिता ही हरिता सर्वत्र नजर आए
बरखा की बूँदो मे भींगकर
मन मोरा मस्ती मे नाचने को चाहे
बच्चे भी छपाक छपाक कर खेलते जाए
रिमझिम रिमझिम बरसे बरखा रानी
खुशियों की बौछार संग लाई बरखा रानी
संग कली- कली , चमन- चमन खिलखिलाए
शिल्पा मोदी✍️✍️

0 टिप्पणियाँ