बस मै हूँ और मेरी तन्हाई है
आज फिर बड़ी मुद्दत के बाद तुम्हारी याद आयी है
जिंदगी की भागदौड़ मे सब भूल चूका था मै
इस तन्हाई मे बहुत टूट चूका था मै
आज फिर बड़ी मुद्दत के बाद तुम्हारी तस्वीर नजर आयी है
बस मै हूँ और मेरी तन्हाई है
अतीत की यादो मे खो चूका हूँ मै
तुम्हारी किये हर वादों मे खो चूका हूँ मै
आज फिर बड़ी मुद्दत के बाद तू मेरे दिल मे समाई है
बस मै हूँ और मेरी तन्हाई है
वक़्त भी करवट बदलता रहा
सुख और दुख साथ साथ चलता रहा
आज फिर बड़ी मुद्दत के बाद मेरी आँख भर आयी है
बस मै हूँ और मेरी तन्हाई है
अब सिर्फ तुम नही हो बाकी सब है यहाँ
अब तुम ही बताओ जाएं तो जाएं कहाँ
आज फिर बड़ी मुद्दत के बाद मेरे जख्म मे गहराई है
बस मै हूँ और मेरी तन्हाई है
अब तो लौट कर आ जाओ मेरी वीरान जिंदगी मे
बहुत ख़ामोशी है इस सुनसान जिंदगी मे
आज फिर बड़ी मुद्दत के बाद ऐसी वीरानगी छाई है
बस मै हूँ और मेरी तन्हाई है
जिस दिन से छोड़ कर गयी हो अब मेरा दिल लगता नही
अगर मै संभालना चाहूँ फिर भी कुछ संभलता नही
आज फिर बड़ी मुद्दत के बाद ऐसी खामोशी छायी है
बस मै हूँ और मेरी तन्हाई है
आपका मुकेश"लखनवी"

0 टिप्पणियाँ