चाहते हो अगर चमकना सूरज की तरह 
तो पहले उसकी तरह जलना सीखो,
चाहते हो अगर खुद खुश रहना तो पहले दूसरो को खुश रखना सीखो!
हो जाएंगी खुद- ब-खुद आसान मुश्किले,जरा मुश्किलो से सामना करना तो सीखो!
आसान है इस जहां मे मरना यारो,जीना है मुश्किल, जरा जिन्दगी से दिल लगाना सीखो!
अगर हो जाता चाहने से सबकुछ हासिल,  तो ना रचा जाता, रामायण, महाभारत, 
चाहो तो अतीत के ग्रन्थ उठाकर पढना सीखो!
हो जाएगा सुराख आसमान  मे भी,जरा तबियत से पत्थर उछालकर तो देखो!
                                     श्वेता अरोड़ा