जल ही धरती पर जीवन का आधार बना है।
जल धरा पर हर तत्व में कई रूपों में मिला है।।
सृष्टि के निर्माण में पानी की है प्रमुख कहानी।
जल बिना कहां संभव धरती पर जीवन रवानी।।
धरती पर जल से ही सब उपवन महके हुए हैं।
इसके कारण ही जंगल में पक्षी चहके हुए हैं।।
जल के कारण ही धरती को सुंदर रूप मिला है।
जल धरती पर हर तत्व में कई रूपों में मिला है।।
जल की धाराएं मिलकर धरती पर नदियां बनातीं हैं।
पूरी धरती पर जीवन के उपवन को महकाती है।।
इस धरती के एक तिहाई हिस्से पर जल का राज है।
जल के कारण ही होता जीवो का जीवन निर्वाह है।।
पृथ्वी पर जल से ही जीवन अस्तित्व बना है।
जल धरा पर हर तत्व में कई रूपों में मिला है।।
नाम - विक्रांत राजपूत चम्बली
पता - ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
ईमेल पता - ndlodhi2@yahoo.com
© स्वरचित रचना एवं
सर्वाधिकार सुरक्षित

0 टिप्पणियाँ