🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
खुशी की लम्हा हो या गम की अँधेरी रात
हर कदम पर साथ रहूँगी थाम कर तुम्हारा हाथ
आँखों से कभी नज़र ना आउ तो उदास मत होना
मुझे अपने पास पाओगे आँखों को बंद करके दिल में महसूस करलेना ..!!
आसान नहीं होती मंज़िल को पाना,राहें बहुत मुश्किल से भरी होती हैं
हर कदम पर सवाल उठेगी ज़िन्दगी में जाने कितने इन्तहा होती हैं
करेंगे हर मुश्किल का सामना मज़िल तक आकर कदम पीछे मत लेना
मुझे अपने पास पाओगे आँखों को बंद करके दिल में महसूस करलेना.....!!
मुझे अपनी खुशियों में ही नहीं हर गम में साथ पाओगे
खिल जाऊगी फूलो की तरह जो तुम दिल से मुस्कुराओ गे
कसम हैं मेरी साँसो की तुझे ओ हमराही कभी मायूस मत होना
मुझे अपने साथ पाओगे आँखों को बंद करके दिल में महसूस कर लेना...!!
क्या फर्क पड़ता हैं जो हम एकदूसरे की पास नहीं हैं
चाहत अपनी इतनी गहरी हैं जो दूरियों का होता अहसास नहीं
बहुत अनमोल हैं मेरे लिए तेरे आँखों से बहती आँसू इसे कभी बहने मत देना
नैना को अपने साथ पाओगे आँखों को बंद करके दिल में महसूस कर लेना....!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

0 टिप्पणियाँ