🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀
बेशक दो जिस्म है हम
पर जान तो एक है
रास्ते हमारे अनेक है
पर मंजिल तो एक है
बेशक हमारे सभी ख्वाब
पुरे नहीं होंगे यहीं जिंदगी है
खवाबें अनेक है
पर ताबीर तो एक है
दुनिया की भीड़ में
ये आंखें देखती है सभी को
देखना इनका काम है
पर जिनको ढूंढ़ती हैं
ये आंखें वो तो एक है
दिल हमारा धड़कता है
सभी के लिए
अब धड़कनों को
कौन समझाए
जिस हंसी पे ये दिल
मरता है वो तो एक है
ख्वाहिशों का कोई अन्त नहीं
ख्वाहिशें तो अम्बाड़ होती है
पर जो ख्वाहिश पुरा होने की तमन्ना है मुझे वो तो एक है
इरादें हमारे गलत
किसी के लिए नही
सभी हमारे लिए अनमोल है
पर जो इरादें हमारे
तेरे लिए है वो तो नेक है
🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀

0 टिप्पणियाँ