फेसबुक का खुमार तो सब पर ही चढ़ा है,कोई सच बोलता है तो कोई झूठी आईडी बनाकर झूठ की दीवार खड़ी कर देता है!लेकिन जब वो दीवार टूटती है तो मान-सम्मान सब चला जाता है!

आकाश और तारा पिछले 6महीनों से हर रात को आपस मे चैटिंग करते और सारी रात उनकी चैटिंग में ही बीत जाती!अब से 6महीने पहले आकाश ने तारा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो उसकी प्रोफाइल फोटो देखते ही तारा उसकी ओर ऐसे आकर्षित हुई कि उसने जल्द ही एक्सेप्ट कर ली!धीरे-धीरे दोनो की दोस्ती प्रेम में बदल गई!तारा आकाश पर मिलने का दबाव डालने लगी!अब आकाश को भी मजबूर होकर मिलने आना ही पड़ा!

तारा ने उसे देखते ही पहचान लिया और बोली हैल्लो आकाश कैसे हो?

मैं ठीक हूँ तारा,तुम बताओ तुम कैसी हो?आकाश भी बहुत प्यार से तारा से बात करता है!

इस तरह दोनो की कई मुलाकातें होती है!अब जब तारा उस पर शादी का दबाव डालने लगी तो उसने तारा से कहा तारा मुझे माफ़ करदो,मैंने तुमसे झूठ बोला कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ!मैं पहले से ही शादीशुदा हूँ और मेरे दो मासूम बच्चें भी है!


तारा ने सबके सामने ही उसे एक जोर का थप्पड़ मारा और उसे धमकी दी कि उस पर केस करुँगी!

ये बात सुनते ही आकाश डर गया और बोला मुझसे चाहे जो मर्जी लेलो लेकिन बस केस मत करो!


मेरे सच्चे प्यार की क्या कीमत है तुम्हारी नजरों में आकाश?तारा ने आकाश से पूछा!

आकाश सिर झुकाए खड़ा रहा ,अब उसे अपनी हर गलती पर बहुत पछतावा हो रहा था!उसने तारा से सच्चे मन से माफी माँगी और एक दोलाख का चेक जबर्दस्ती उसके हाथ मे थमा दिया!

बेचारी तारा हाथ मे चेक लिए उसे जाती हुई देखती रही!

एक साल बाद🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

आकाश का एक नया दोस्त बना सुमित,जो नया-२ उसकी कम्पनी में नॉकरी पे आया था!कुछ ही समय में दोनों घनिष्ठ मित्र बन गए!एक दिन आकाश ने सुमित को सपरिवार खाने पर बुलाया!सुमित और उसकी पत्नी साथ में उनके दो बच्चे जैसे ही वहाँ खाने पर पहुँचे तो आकाश ने देखा कि सुमित की पत्नी कोई ओर नही बल्कि तारा है!तारा और आकाश का आमना-सामना हो गया!आकाश को तारा पर बहुत गुस्सा आया ,उसने सबके सामने ही तारा को एक थप्पड़ मारा!


बेशर्म तेरे दो बच्चे भी है और अभी एक साल पहले तूने खुद को मुझे बताया था कि तेरी शादी भी अभी नही हुई है!मुझसे 2लाख हड़प लिए!ये कहकर उसने सारी बात सबको बताई!

तारा की आँखे झुक गई!सुमित को यकीन नही हुआ कि उसकी पत्नी इतना बड़ा धोखा दे सकती है!उसने तारा से उन पैसों के बारे में पूछा!

तारा ने जवाब दिया जो डायमंड का हार मैंने आपसे कहा था कि मेरी मम्मी ने दिया है,वो मम्मी ने नही दिया था बल्कि इन्ही पैसों का लिया था!

सुमित ने तभी 2लाख का चेक साइन करके आकाश को वापिस किया जो आकाश ने लेने से मना कर दिया!लेकिन बहुत जोर देने पर उसने वो चेक स्वीकार कर लिया!अब सुमित ने तारा से  सारे रिश्ते खत्म कर दिए!

फेसबुक वाले लव का इतना बुरा अंजाम होगा ये तारा ने नही सोचा था!

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ॐनमःशिवाय



कोमल भलेश्वर
यमुनानगर(हरियाणा)