💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖
हर किसी के आँखों में एक हँसी सपना हुआ करते हैं
कभी कभी तन्हाई में एक सुहानी ख्वाब बुना करते हैं
झील मिल चमकती तारों से भरी आसमान के निचे
फूलो के शहर में चाहत की संसार में अपना एक घर हो....!!
घर हो ऐसा जिसकी आँगन में मोहब्बत की फूल खिलतीं रहे
कोई रुशवाई ना हो ज़िन्दगी में अपनों की प्यार मिलती रहे
साँसे जब कुछ बुने वो प्यार के तराने हो, किसी गम की साया तक ना हो
फूलो के शहर में चाहत की संसार में अपना एक घर हो....!!
हर किसी के दिल में हर पल खुशियों की उमंग उठती रहे
नफ़रद की कोई दिवार ना हो हर कोई अपनेपन से भरी रहे
सजती रहे मुस्कान से चेहरा, जहाँ कोई मायूसी ना रहे
फूलो के शहर में चाहत की संसार में अपना एक घर हो....!!
कितनी खूबसूरत होती हैं वो सपने जिसे हम खुले आँख देखा करते हैं
सुना हैं कभी दिल से मांगे दुआ और दिल में बसी सपने भी पूरी होती हैं
ए खुदा वो हर दिल की दुआ मजुर करना जिनके दिल में ये हसरत हैं
फूलो के शहर में चाहत की संसार में अपना एक घर हो.....!!
खुदा करें जिसका जो हाथ थाम ले वो हाथ कभी अलग ना हो
साथ निभाने की दिल ने जो वादा की वो साथ कभी ख़तम ना हो
दिन गुज़रे खुशियों से रात के नींद खुशनुमा ख़्वाबों की महफिल हो
हर किसी के ख्वाहिश पूरी हो दिल से नैना दुआ करती हैं
फूलो के शहर में चाहत की दुनिया में हर किसीका अपना एक घर हो....!!
💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖
नैना...✍️✍️💓💓

0 टिप्पणियाँ