गतांक से आगे 👇
छ: फुट डेढ़ इंच लंबा - चौड़ा गठीले बदन का गोरा चिट्ठा पच्चीस वर्षीय राहुल देखने में जितना मासूम और मोहक था उतना ही जुबान और मन का चलायमान । उसकी माॅं तो अपने बेटे को इतने दिनों बाद देखकर फूली ही नहीं समा रही थी ।
राहुल भी अपने परिवार को मिलकर बहुत खुश था ।
उसका ज्यादातर वक्त अपने दोस्तों के साथ ही बीतता । अपने खुशमिजाज स्वभाव के कारण जों भी उससे मिलता उसका मुरीद हो जाता ।
राहुल के माता-पिता चाहते थे कि अब तो बेटा फौज में अफसर हो गया है तों इसकी जल्द से जल्द शादी भी कर देनी चाहिए लेकिन राहुल ने कहा कि कम से कम तीन चार साल तों वह शादी के बारे में सोच भी नहीं सकता है । ऐसा कहकर उसने शादी करने से मना कर दिया ।
माता-पिता के लिए बच्चों की खुशी सर्वोपरि होती हैं और वह भी ऐसे बच्चे जिन्होंने उन्हें स्वयं पर गर्व की अनुभूति करवाई हों । राहुल के माता-पिता ने भी उस दिन के बाद कभी भी शादी की चर्चा राहुल से नहीं की हालांकि उन्होंने इतना कहा कि जब भी वह शादी के बिषय में सोचना शुरू करें उन्हें इस बात से पूर्व ही अवगत करा दें ताकि वह उसके लिए अच्छी लड़की ढूंढ़ सकें ।
राहुल ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनके कहेनुसार ही करेगा । माता-पिता श्रवण कुमार जैसे बेटे को पाकर बहुत खुश थे । एक फौजी की जिंदगी में इस उम्र में भी किसी के लिए प्यार नहीं यह बात कुछ हजम नहीं होती देवर जी । यह कहते हुए राहुल की भाभी ने उसे छेड़ा ।
प्यार तों एक से नहीं दो से है भाभी ! राहुल ने भी भाभी से मजाक की मुद्रा में कहा ।
दो से है ?? राहुल की तरफ देखते हुए राहुल की भाभी ने आश्चर्य से कहा ।
हाॅं भाभी ! दो से ही तों हैं । एक मेरी जन्म देने वाली माॅं और एक हम सबकी धरती माॅं यह कहकर राहुल जोर से हॅंस पड़ता है ।
एक फौजी के दिल में अपनी धरती माॅं के लिए बेपनाह मोहब्बत होती है । वह तों इसी माॅं के लिए जीता भी है और समय आने पर वह मरने के लिए भी तैयार होता है यह कहते हुए राहुल की ऑंखो में ऑंसू की बूॅंदें चमकने लगती हैं ।
अरे .. अरे .. देवर जी ! आपने तो मुझे भी भावुक कर दिया । छोड़िए इन बातों को और बताइए कि आपको किस तरह की लड़की पसंद है ??
भाभी ! ऐसा नहीं है कि मुझे बहुत सुंदर लड़की से शादी करनी है । मुझे तों वैसी लड़की पसंद है जों मेरी तरह अपने घर वालों से बहुत प्यार करती हो , अपने माता-पिता का सम्मान करती हो और उनसे उसके रिश्ते अच्छे हों । खुद को समय के अनुकूल ढालना जानती हों क्योंकि ऐसी लड़कियां ही रिश्तों की अहमियत को बखूबी जान और समझ सकती है और जब तक मुझे ऐसी लड़की नहीं मिलती मैं शादी नहीं करूंगा , राहुल ने अपनी भाभी से कहा ।
पर माॅंजी चाहती है कि वह आपके लिए लड़की ढूंढें
राहुल की भाभी ने कहा ।
लड़की कोई भी ढूंढें भाभी ! लेकिन मुझे ऐसी ही लड़की से शादी करनी है जैसा मैंने आपको अभी कहा है , राहुल ने कहा ।
राहुल की भाभी कुछ और बोलती इससे पहले राहुल ने कहा कि उसे बहुत जोरों की भूख लगी है और जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती वह ही उसे खाना परोस दें ।
हॅंसी - मजाक करते हुए देवर और भाभी दोनों रसोई की तरफ बढ़ने लगते हैं ।
क्रमशः
" गुॅंजन कमल " 💓💞💗

0 टिप्पणियाँ