************************************
ये कोरोना अभी थमा नहीं,
हाँ कुछ मंद पड़ा है जरूर।
लापरवाही ये पड़े ना भारी,
रखना सभी ख्याल जरूर।
आरटीपीसीआर रिपोर्ट है,
भले निगेटिव आई जरूर।
लक्षण मिलते दिखते रहते,
सावधान इससे रहें जरूर।
अभी तो ये आँख मिचौली,
थर्ड वेब ये आये गी जरूर।
मास्क लगाना है बिलकुल,
दोनों टीके लगवायें जरूर।
कोई ढील भले मिल जाये,
पालन ये प्रोटोकाल जरूर।
कोविड19 ऐसी है बीमारी,
सभी प्रभावित होते जरूर।
जबतक इसकी नहीं दवाई,
तबतक रखें कड़ाई जरूर।
रिसर्च कर रहा है वैज्ञानिक,
विश्वास होगा सफल जरूर।
अभीतो केवल आप बचे हैं,
ये बच्चे भी सब बचें जरूर।
हम लड़ें कोरोना से हरदम,
देश से भगाना इसे जरूर।
रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

0 टिप्पणियाँ