आओ मेरी प्यारी जग की बेटियो
आओ छू लो आसमान😊😊
आओ मेरी प्यारी जग की बेटियों
आओ छू लो आसमान
कर लो अपने मन का पूरा अरमान
अपने पथ से कभी ना घबराना
अथक ,अविराम ,बढते जाना
पथ अवश्य कंटीला होगा
मात पिता के आशीर्वाद लेकर
स्वयं से ही उम्मीद और विश्वास रखना
हौसलो की उड़ान भरने का दम रखना
आओ जग की बेटियों छू लो आसमान
कर लो अपने मन के पूरे अरमान
लोग क्या कहते है उसकी परवाह ना करना
ना ही अपने जीवन के लक्ष्य से समझौता
करने का ख्याल अपने मस्तिष्क मे आने देना
कभी जीवन की राह मे चलते हुए
हो जाए अगर असफलता से सामना
देखो तुम हौसला मत हार जाना
असफलता ही सफलता की कुंजी होती है
हमेशा ध्यान मे रखना
हौसले से उठकर खुद को साबित करके दिखाना
तुमसे ही संसार की धरा हो ,व्योम हो
तुम ही सृष्टि का आधार हो
कर लो दुनिया अपनी मुठ्ठी मे
तुम्ही वर्तमान हो हमारा ,और भविष्य भी तुम ही हो
सदैव अपने जीवन मे उन्नति करके जग को रोशन करते जाना
आओ मेरी प्यारी जग की बेटियो छू लो आसमान
कर लो अपने मन के पूरे अरमान
अपने सपनो को हकीकत मे परिवर्तित करो
अपने हौसलो की ऊँची ऊँची उड़ान भरो।
शिल्पा मोदी✍️✍️

0 टिप्पणियाँ