🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀

चांद सा चेहरा देखने की इजाजत दे दो मुझे
ये सुहानी शाम सजाने की इजाजत दे दो मुझे
कैद कर लो अपने इश्क में
या इश्क करने की इजाजत दे दो मुझे

तेरी रुह जब छुए मेरे इश्क को तो 
मैं उस लम्हों का गवाह बनु 
जिन आंखों को नसीब हो नजदीकीयां तेरी 
वो मैं निगाह बनु 
सारी उम्र जो ख्याल रखें तेरी वो मैं आशिक बनू
चुरा ले जो तेरे हर ग़म को
वो मैं मुहाफिज बनु

दे इजाजत तेरी सिने में दिल बन कर धड़कता रहुं
दे इजाजत तेरी सांसे बन कर तेरे जिस्म में बिखरता रहुं
तेरी रुह महके मेरे इश्क की इत्र से 
वो मैं गुलशन की खुशबू बनु 

चांद सा चेहरा देखने की इजाजत दे दो मुझे 
ये सुहानी शाम सजाने की इजाजत दे दो मुझे

आपका :- अफ्फान हाजिपुरी
सर्वाधिकार सुरक्षित

🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀