दोस्ती एक सुखद एहसास लगता है, हर पल आस पास,
एक शक्ति, एक विशवास, रिश्ते में रहती हैं, मिठास,
मुरझाए हुए चेहरे पे लाए उजास,
यह नाता सबसे जुदा है एक प्यारा सा एहसास,
रंग इंद्रधनुष जैसा, लगे बारिश के बूदों सा,
भावनाओं का ज्वार, समवेदनाओ का गुब्बार,
पतझड़ के मौसम मे भी लाए बहार सा,
दोस्ती का रंग ही होता है खास l

0 टिप्पणियाँ