दिलाया हमें मान सम्मान,
भारत का लहराया परचम
विश्व पटल पर,
अपने प्रबल बल पर
भारत की बेटी तुने
कर दिया कमाल।
धन्य है तुम्हारी परवरिश,
धन्य तुम्हारे संस्कार
धन्य तुम्हारी मेहनत
कर दिखाया तुने
जो कर निश्चय , लिया ठ।न ।
दिलाया हमें मान सम्मान
भारत की बेटी तुने कर दिया कमाल।
हमें गर्व है तुमपर,
जन्म ज्न्मान्तर तक
कर दी स्थापित कीर्ति
आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी 
होता रहेगा तेरा गुणगान।
दिलाया हमें मान सम्मान,
भारत की बेटी तुने
कर दिया कमाल।
ईश्वर का वरदान तू, है पुरस्कार
किया धरा का उध्द।र,
ह्म्सब का गौरव तू
कर दिया असम्भव को सम्भव,
तू है देश की 
आन बान और शान,
ए भारत की बेटी मीरा,
तुझे ह्म्सब 
भारतवासियों का सलाम ।।

        ,,,,,,,,,,डॉली मिश्रा"पल्लवि"✍️