बहुत अच्छा लगता हैं सुबह सुबह सैर करना
जब साथ में हम बहने हो तो क्या बात करना
हँसी मज़ाक और एक दुसरे को छेड़ना
और दिन भर उन बातो को याद कर के हँसते रहना....!!

आज भी निकले हैं बहने मिलकर सैर पर
हलकी हलकी बादल हैं देखो नीले गगन पर
हुआ बारिश तो भीगने का डर नहीं मस्ती की मूड में हैं
बहुत दिन बाद ऐसा मौका मिला हैं दीदियो के साथ का....!!

नटखट तो हूँ लेकिन सबकी दुलारी जो हूँ
अपनी सहेलियों की जान और दीदियो की सबसे प्यारी हूँ
आज भी अपनी नटखट पन से इन्हे ले आयी हूँ सैर पर
कुछ लम्हे चुराने का मन हैं ईस खुशनुमा वक़्त का.....!!

कितना सुहाना लगता हैं साथ हमारी बहनो की  
महसूस होता हैं जैसे हमारा रिश्ता हैं कई जन्मो से
दिल ख़ुश होजाती हैं जब खिलखिलाती हैं मेरे शरारत से
यही वजह हैं बार बार किया करती हूँ इनसे छेड़ खानीया....!!

क्या बताऊ मेरी दिदिया कितनी प्यारी हैं
थोड़ी चंचल थोड़ी शरारती बहुत सयानी हैं
चहरे की मासूमियत, होठों पे सजी मुस्कान से लगती रूप की रानी हैं
नादानी से भरी हूँ थोड़ी पागल हूँ,पर सुना रही हूँ प्यारी दीदियो की कहानियाँ...!!

आज हम बहने साथ हैं पता नहीं कब वो मुझसे बिछड़ जाए
छोड़ कर साथ मेरी कब अपनी साजन के घर चली जाए
रह जाएगी सिर्फ यादें बनके वो मेरी दिन और रात में
बहुत सताती हैं ये खयाल, सोच कर ही अपनी जुड़ाईया....!!


जब तक साथ हैं तब तक आओ हम खुल के जिले
खुल कर बयां करें बाते दिल की कोई जख्म हो तो उसे सिले
फिर क्या पता की कब ऐसी मौसम और हमारी साथ एक साथ हो
आज अपनी मर्ज़ी के बेफिक्र थोड़ी सी ज़िंदागनिया.....!!


जहाँ भी रहे हम पास हो दूर कही प्रदेश में
प्यार कभी कम नहीं होती बहनो की दिल से
अक़्सर होठों पर हँसी बिखर जाती पुरानी यादो से
बहुत अनमोल होती हैं साथ बहनो की यारियां...!!


खंट्टी मीठी यादो की बहुत खूबसूरत ज़िन्दगी बिताये हैं
इनकी हाथ पकड़ कर चलना भी सिखी,इनके साथ सुहाना बचपन बिताये हैं
मुझे चोट लगने पर इनकी आँखे नम होजाती हैं आज भी
कितना प्यार भरा हैं दिल में मेरे लिए नहीं कर पाउगी कभी बयां...!!


दुनिया में हर कोई मुझे कोई ना कोई नाम देजाता हैं
लेकिन मेरी प्यारी प्यारी दीदियो के छोटी कहना मुझे बहुत अच्छा लगता हैं
छेड़ती रहती हूँ अपनी नटखट पन से और अपनी शरारत से
बहुत प्यारी होती हैं बहने, माँ की हैं हम सच्ची सहेलियां....!!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

अपनी प्यारी प्यारी दीदियो की पागल सी छोटी..✍️🤗🤗🤗🤗🤗