धरती गोली,अम्बर गोला,वर्षा बूँदें,दुनिया गोली।
गगरा गोला,सुराही गोली, लोटा व कटोरी गोली।

खरबूज गोला,तरबूज गोला,अनार मुसम्मीगोली।
अमरुदगोला,नाशपातीगोली,बेर व जामुन गोली।

बटुई गोली,होरसा गोला,भोजन की थाली गोली।
बटुआ गोला,करछुल गोली,थार एवं परात गोली।

तावा गोला,कटोरा गोला,तश्तरी एवं प्लेट गोली।
भगोना गोला,टब गोला,पूजा की थाली है गोली।

ड्रम गोला,कढ़ाही गोली,चलनी और छन्नी गोली।
हॉटपॉट गोला,रोटी गोली,पूड़ी व कचौड़ी गोली।

सेव गोला,संतरा गोला,प्याज एवं आलू है गोली।
टमाटर गोला,चुकंदर गोला,सूरन की पूती गोली।

बंडा गोला,टिंडा गोला, गाँठ व पत्ता गोभी गोली।
कैथागोला,आँवला गोला,नींबू गोला,बाटी गोली।

कप गोला,मग गोला,टीवी डिश की छतरी गोली।
तसला गोला,पलरी गोली,झौव्वा एवं दौरी गोली।

गुलाबजामुन गोला,कालाजाम गोला,बूंदी गोली।
लड्डू गोला,रसगुल्ला गोला एवंबालूशाही गोली।

अरहर गोली,मटर गोली,मूँग,मसूढ़ एवं उर्द गोली।
कांड़ी गोली,जांता गोला,खल बट्टा, चकरी गोली।

टॉफी गोली,बताशा गोला, लॉलीपॉप जेम गोली।
बरा गोला,फुलौरी गोली,टिक्की व बफौरी गोली।

शंख गोली,चक्र सुदर्शन गोला,दोनों आँखें गोली।
ज्यादातर चेहरा गोला,पूरी की पूरी दुनिया गोली।

रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव