सूरज की रोशनी से
प्रकाशित होता सारा संसार
ज्ञान की रोशनी से
उज्जवलित मानव का भविष्य
दीपक का प्रकाश
अंधतमस में प्रस्थापित उजाला
सच्चाई की चमक
जीवन का करें मार्ग प्रशस्त
भक्ति की दिव्य आभा
अहसास कराये प्रभु की शक्ति
गुरु की सच्ची सीख से
रोशन होता विद्यार्थी जीवन
माता-पिता का आशीर्वाद रूपी "प्रकाशपुंज "
सार्थक -सफल जीवन के लिए है "शक्तिपुंज "
✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
मनीषा भुआर्य ठाकुर(कर्नाटक)

0 टिप्पणियाँ