""""""'''''''"""""""""""""""""""""
क्या खोया जिंदगी में , पूरा हिसाब मिल गया !
जब पुरानी डायरी में , सूखा गुलाब मिल गया !!
देखती हैं हसरतों से, सूखी पंखुड़ियां भी मुझे !
लगता है जैसे राह में, अधूरा ख्वाब मिल गया !!१
बहते रहे अश्क मेरे , भीगते रहे अल्फाज उसके !
उन अल्फाजों में मुझे, लाजवाब खिताब मिल गया!!२
हर हर्फ मुझसे पूछते , उस खत के बार-बार !
कैसे ठिठुरती रात से ,गले आफताब मिल गया !!३
उसकी हर नज़्म में , मेरी तस्वीर नजर आई !
ईद हो गई मेरी , मेरा महताब मिल गया !!४
उलझी हुई मैं बरसों से , अपने बुने सवाल में !
आज देख कर आईना,मुकम्मल ज़बाब मिल गया !!५
......✍️ पिंकी मिश्रा
भागलपुर बिहार

0 टिप्पणियाँ