🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
बहुत लोग मिले राहो में हमें अब तक 
कुछ अपने और कुछ चहरे पराये से
एक पहेली सी लग रही हैं अब ज़िन्दगी
जैसे एक लम्बा सफर से आए हैं....!!

बचपन बिता कब हमारी जाने कब मैं सयानी हुई
मुझे लगा लिया सिने से अपनी किसीने,तो किसीकी परायी भी हुई
इन अपनों से भरी दुनिया में भी कुछ चहरे गैर भी मिले
कश्मकश में हैं ज़िन्दगी मेरी जैसे एक लम्बा सफर से आए हैं....!!

याद बहुत सुहानी होती हैं ज़िन्दगी में अपने दोस्तों की
जो गम साथ रहते साये की तरह बन जाते हैं मुस्कान होठों की
ऐसे भी लोग रहते इस जहाँ में जो दोस्ती में भी पराये निकले
ताज़ी रहती हैं दिल में हमेशा याद सुहाने जो अपनों सा बिताये थे....!!

खट्टी मीठी खयालो से सजी एक अलमारी हैं दिल की कमरे में
कुछ पल खुशी तो कुछ पल गम की यादो में लिखी मेरी कहाँनी
सच कहते लोग दुनिया में कोई किसीके लिए रुकता नहीं हैं
जब खोलते हैं कमरा दिल के तो लगता हैं जैसे नैना एक लम्बा सफर से आए हैं....!!
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


नैना...✍️✍️💕