💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हमे अब किसी से कोई गिला नहीं हैं 
फूलो सा महका हैं जीवन हमारी,मायूसी की कोई जगह नहीं हैं.......!!

अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हम अब किसी से कोई गिला नहीं हैं 
दिलो पर ना गम का पहरा कोई,आँखों में आंसुओ का कोई जगह नहीं हैं.....!!

अपनी दूनिया में ख़ुश हैं हम अब किसी से कोई गिला नहीं हैं
झूम के आयी हैं बाहार खुशियों की, पतझड़ सा सुनी अब कोई मौसम नहीं हैं....!!

अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हम अब किसी से कोई शिकायत नहीं हैं
भूल चुके वो काँटों से भरी ज़िन्दगी को,जो चुभन के सिवा कुछ दिया नहीं हैं....!!

अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हम अब किसी से कोई गिला नहीं हैं
आँखों में सजे हैं चाहत के सुहाने सपने,आंसुओ में अब कोई दर्द नहीं हैं...!!

अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हम अब किसी से कोई गिला नहीं हैं
फेक दि हमने खुद से दूर उन यादो को दिल में अब गैरों का निशान नहीं हैं...!!

अपनी दुनिया में बहुत ख़ुश हैं हम अब किसी से गिला नहीं हैं
होठों पे गुनगुनाती हैं तराने प्यार की, ज़िन्दगी में बेदर्दो की कोई फ़साना नहीं हैं...!!

अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हम अब खुदा से कोई शिकायत नहीं हैं
भर दिया जो जख्म मेरी दिल के सारे,अब तन्हाइयो से भरे कोई महफिल नहीं हैं...!!

अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हम अब किसी से कोई गिला नहीं हैं
मिल ही गयीं वो खुशी मुझे जिसकी जाने कब से इंतज़ार में थे....!!

अपनी दुनिया में ख़ुश हैं हम अब किसी से कोई गिला नहीं हैं
ना किसीके जाने का गम हैं नैना को अब ज़िन्दगी में किसीका इंतज़ार नहीं हैं...!!

💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
नैना...✍️✍️❣️❣️