आदित्य और टीना हनीमून से लौटने के बाद कुछ अजीब सा व्यवहार कर रहे थे। बेटा आदित्य मुझसे कुछ छुपा तो नहीं रहे हो बहुत उदास क्यों हो? नहीं मां ऐसी कुछ बात नहीं है। जा बेटा थके हुए हो सफर में जाकर आराम करो। टीना बेडरूम में जाकर सो गई। आदित्य बरामदे में सिगरेट जलाते हुए मन ही मन सोच रहा था आखिर मां से मैं क्या बताऊं। टीना इतनी बड़ी बात आखिर क्यों छुपाई? क्या सोच रहे हो बेटा बहू इंतजार कर रही होगी। सुबह मुझे भी उठना है बहू को रसोई में पहली बार खाना भी तो बनाना है। बेटा मैंने उसके लिए सोने की अंगूठी बनाई है ठीक है ना तू जब शिमला गया था तब मैंने बनवाया। आदित्य का चेहरा उतर गया क्यों बेटा तुझे पसंद नहीं आया क्या मैं इनसे कह रही थी नेकलेस ले लो पर यह मेरी बात सुनते कहां है। अब बहू आ गई है मेरा साथ देने के लिए तुम लोग तो मेरी बात सुनते कहां हो। आदित्य को धक्का लगा आह मां ने कितने बहू के सपने बुने थे घरेलू संस्कारी बहू चाहिए जो आदित्य को भी खुश रखे। बेटे किस ख्याल में खोए हुए हो आज तक इतना उदास नहीं देखा। आदित्य चुपचाप अपने कमरे में चला गया। पता नहीं क्यों उदास है अभी शादी के तो तीन-चार दिन ही हुए हैं शायद सफर के वजह से थक गया होगा। आधी रात को कमरे में से लड़ने झगड़ने और चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई आदित्य के पापाजी इतनी रात को कौन शोर कर रहा है। यह तो बेटे और बहू के कमरे से आवाज आ रही है दोनों हक्के बक्के रह गए इतनी रात को आदित्य तो कभी नहीं गुस्सा करता था आज इतना क्यों ऊंची आवाज में बोल रहा है। कमरे का दरवाजा बजाने पर आदित्य ने दरवाजा खोला बेटा बावला तो नहीं हो गया क्या इतनी रात को इस वक्त अभी नई-नई शादी हुई है दोनों एक दूसरे को ठीक ढंग से जानते भी नहीं इतनी ऊंची आवाज में बातें कर रहे हो। हमारी शादी को 35 वर्ष हो गया पर कभी हमने ऊंची आवाज में बात तक भी नहीं की। इतना बहस किस बात की थी आदित्य का चेहरा गुस्से से तमतमाया हुआ था पापा हम लोग के साथ धोखा हुआ है यह लड़की बहुत बड़ा गायिका है हम लोग को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। जो आपने सपने बुने थे घरेलू संस्कारी बहू की इसके माता-पिता ने हम लोग के साथ धोखा किया। आदित्य के माताजी के पैरों की जमीन खिसक गई आदित्य के पिता खुशी से उछल पड़े इसमें इतनी बड़ी बात क्या हो गई यह तो बहुत खुशी की बात है हमारे घर में स्टार बहू आई है। आदित्य उदास होते हुए कहा यह चाहती है मुंबई में सेटल हो जाऊं। तभी टीना बोलती है माफ कीजिएगा पिताजी मैं एक मामूली प्रोफेसर के साथ अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकती । आदित्य को झटका लगा मुझे तो घरेलू संस्कारी पत्नी और मां को घरेलू बहू चाहिए थी। मुझे क्या पता था तुम्हारी मां कह रही थी गाने का शौक है अब यह तो नहीं पता था इतनी बड़ी स्टार हो। धोखा किया है इसने हम लोग के साथ इसे अच्छी तरह पता था हम मध्यवर्गीय परिवार है। देखो आदित्य चोपड़ा अब सीधे बात कोर्ट में होगी मुझे तलाक चाहिए। इतना कहते हुए टीना अपना ब्रीफकेस लेकर आधी रात को दरवाजे से बाहर चली गई..........................
सपना कुमारी
जहानाबाद बिहार

0 टिप्पणियाँ