💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
कोई शक़ नहीं आपका प्यार मेरे लिए सबसे गहरा हैं
कुछ तो ख़ास होंगी मुझमे भी तभी तो आपके दिल मुझपे ठहरा हैं
दिल करता हैं कर दू एकरार-ए-मोहब्बत मैं भी आप से
डर लगता हैं अपनी तकदीर से,कही आपको मुझसे दूर ना कर दे.....!!
एक असरे बाद कोई मिला हैं जो मेरी दर्द को अपनाया हैं
अहसास बनके प्यार का फिरसे हमारी दिल में समाया हैं
आपकी ख्यालो की दुनिया ख़्वाबों से भी प्यारा लगता हैं
डर लगता हैं अपनी तकदीर से, कही आँखों से ये हँसी ख्वाब छीन ना ले...!!
हर घड़ी आपकी खयालो में जीना दिल को अच्छा लगता हैं
बात कोई भी हो आपसे सुनना हमें बहुत अच्छा लगता हैं
आपसे जुड़ी हर एक अहसास मेरे दिल को सुकून देती हैं
डर लगता हैं अपनी नसीब से कही हमे आपके अहसासो से दूर ना कर दे....!!
शिकायत रहता हैं न आपको,हम खुल कर कोई बात क्यूँ नहीं करते
चाहत दिल में ही छुपाये फिरते हैं,मुझसे एकरार क्यूँ नहीं करते
कैसे बयां करें अपनी बेबसी हम ओ मेरे हमदम
डर लगता हैं अपनी हाथो की लकीरों से कही हमें आपसे दूर ना कर दे....!!
जब भी तन्हा होती हूँ जाने कितनी बाते होते हैं आपसे कहने को
जब सामने आते हो तो भूल जाती हूँ सब आपसे कहने को
खो सी जाती हूँ आपकी बातो में,दिल पे कोई जोर नहीं रहता
डर लगता हैं आपकी गहरी बातो से कही हमें हमसे ही जूदा ना कर दे...!!
एकेले में मुस्कुराती रहती हूँ याद कर आपकी बाते
झुक जाती हैं पलकें हया से जब भी करते हो कोई शरारतें
दुआ हैं खुदा से चाहत का ये सिलसिला कभी ख़तम ना हो
खुशियाँ भरा रहे आपके जीवन में कभी भी कोई गम ना हो
डर लगता हैं नैना अब देर ना कर,कहदे जो दिल में हैं कही बहुत देर ना होजाए.....!!
💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓

0 टिप्पणियाँ