ध्यान रहे अभिमान रहे
राष्ट्र का गौरव गान रहे
ये हम सब की अभिलाषा है
सबसे आगे हिंदुस्तान रहे
ध्यान रहे संज्ञान रहे
राष्ट्र का आन, बान,शान रहे
ये हम सब की आशा है
सबसे आगे हिंदुस्तान रहे
ध्यान रहे स्वाभिमान रहे
राष्ट्र का सम्मान रहे
ये हम सब की जिज्ञासा है
सबसे आगे हिंदुस्तान रहे
ध्यान रहे मान रहे
राष्ट्र दिलों की जान रहे
ये हम सब की परिभाषा है
सबसे आगे हिंदुस्तान रहे
ध्यान रहे बस ध्यान रहे
राष्ट्र गुणों की खान रहे
जब तक तन मे श्वास जरा सा है
सबसे आगे हिंदुस्तान रहे
आपका मुकेश "लखनवी"

0 टिप्पणियाँ