देश की माटी की रखी लाज, लेकर आ गई देश की बेटी एक और ताज!!
21 साल के इंतजार को किया खत्म, सजा दिया भारत मां के माथे पर रजत मुकुट!!
रियो ओलंपिक में ना पाई थी उसने सफलता ,लेकिन विश्व चैंपियनशिप में लहराती रही अपना परचम!!
कसकर कमर ,कड़ी मेहनत के साथ लगातार करती रही प्रयास,
टोक्यो ओलंपिक में कराई अपना और देश का सपना साकार!!
49 किलो भार वर्ग में 26 वर्षीय मीराबाई चानू जो है पद्मश्री से सम्मानित,
राष्ट्रमंडल खेलों में जीते उसने कई पदक!!!
दिखा गई देश को और विदेश को की बेटियां ही रखती है लाज,
पैदा होते ही उनके,ना बनाओ मुंह कब क्या करिश्मा दिखा जाए यह महिला शक्ति कोई नहीं जानता!!
पूरा विश्व आज नारी शक्ति की महिमा के आगे शीश नवाता,
तिरंगा भी आज शान से लहराता और कहता जाता धन्य हो मीराबाई चानू धन्य हो भारत माता और धन्य हो तेरी जन्म दात्री!!
जिसने हमें यह गर्व का क्षण दिया मीराबाई चानू तुझे सलाम भारत माता की जय देश की बेटियों की जय!!
एकता श्रीवास्तव इंदौर✍️

0 टिप्पणियाँ