कठिन चुनौतियों से ना डरकर
दृढ़ विश्वास अपने मन में भरकर
असंभव को संभव कर
वेटलिफ्टिंग में अपने हाथों पर भार लेकर
तुमने अपने देश का नाम रौशन किया ।
चीन की होऊ झिऊई से हारकर
इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका से जीतकर
ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया
इक्कीस साल बाद देश को यह सम्मान दिया ।
नमन तुझे भारत की बेटी
तुमने ऐसा काम किया
टोक्यो में भारत को पहला मेडल दिलाकर
अपने देश का सर गौरव से ऊॅंचा किया ।
धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
" गुॅंजन कमल " 💓💞💗

0 टिप्पणियाँ