मीरा बाई चानू है ,देश की बिटिया,
सफलता हासिल कर,देश को गौरांवित किया ।।
करती रही प्रयास, कभी हार ना मानी
मेहनत को ताकत बनाकर,चुनौतियों को जानी ।।
विपरीत स्थितियां भी ,थका न पाई मुझको
परिवार व मां ने हिम्मत बंधाया मुझको ।।
जन्मस्थान मणिपुर है, भारत की मैं बेटी हूं,
विजयतिरंगा लहराती, देश की आन,बान,शान हूं ।।
दुनिया को बतलाया,हम हिंदुस्तानी कम नहीं,
स्थितियां कैसे भी रहे, हौसला अब भी कम नहीं ।।..........
प्रतिस्पर्धा जीतकर,इतिहास तुमने रच दिया ,
देश की नई पीढ़ी को, प्रेरणा का सबक दिया ।।
मीराबाई की मेहनत से,जीत का तिरंगा लहराया,
संकट की स्थिति में भी, खुशी का लम्हा देश में आया ।।
मनीषा ठाकुर (कर्नाटक)

0 टिप्पणियाँ