💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
जो मेरे होठों की मुस्कान हैं
जो मेरी उदास चहरे की हँसी हैं
जिसके नाम से मेरी ज़िन्दगी साँसे लेती हैं
वो दिल की धड़कन हैं मेरी वह अजनबी नहीं हैं....!!
हाँ माना जब मैं उनसे पहली बार मिली थीं
अभी भी याद हैं टकरार हुई थीं मीठी सी
उनकी मीठी मीठी बाते मेरे दिल छू लेती हैं
वो अब दिल की धड़कन हैं मेरी वह अजनबी नहीं हैं...!!
कैसे कह दू की वो अजनबी थे पहले भी
जो पहली बार में ही पढ़ लिया मेरी ख़ामोशी लबों की भी
जो भी हैं बहुत ख़ास हैं मेरी ज़िन्दगी के लिए
तभी तो दिल से निकली हर एक आवज़ कहती हैं की अपने हैं वह कभी अजनबी नहीं थे......!!
वो जबसे मेरी ज़िन्दगी में शामिल हुए हैं
मेरे सारे गम मुझसे,मेरी ज़िन्दगी से दूर हुए हैं
प्यार से जो दिल डरता था,वो अपने महबूब की चाहत में चूर हुए
वो दिल की धड़कन हैं मेरी वह कोई अजनबी नहीं हैं...!!
वही हैं एक जिसे दिल ने ईस जहाँ में अपना माना हैं
मेरी चाहत ने मजूरी दी उनके लिए मेरी हर एक तराना हैं
खुदा करें उन्हें हर एक खुशियाँ मिले, जिनकी वो हक़दार हैं
दुनिया के लिए पता नहीं लेकिन......
नैना के दिल की धड़कन हैं वह अजनबी नहीं हैं.....!!
💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
नैना...✍️✍️💞💞

0 टिप्पणियाँ