कुछ अनसुलझी पहेलियां ..
उभरते हुए जज्बात ..
खींचतानी जैसे हालात ..
कभी आंखों की बरसात ..
कुछ अनछुए पहलू भी ..
बन जाते दर्द की वजह..
ये दर्द है...
सागर में सीप जैसे ..
तरंगों में उठती लहरों जैसे ...
स्पंदित हृदय में ...
वायु वेग जैसे ...
ये दर्द है...
कुछ अनचाही दुरियां ..
कुछ टूटे हुए ख्वाब...
पेशानी पे पड़ी बूंदों में ..
दर्द है हमदर्द लाजवाब ...
ये दर्द है ...
कांटो से घिरा हुआ गुलाब..
सुवासित करती है ..
खुशबू जिसकी ..
मुग्ध करती है जिसकी कोमलता ...
बरबस करदेती आकृष्ट ...
ये नीरवता ये सुंदरता...
ये दर्द है ...
प्रेम का इक खिताब..
दूरियों का एहसास ..
धडकनों का अंदाज ...
उद्विग्न हृदय की सखा...
आशिकों का माहताब..
ये दर्द है ..
जीवन का विस्तार ..
संसार का सार...
अंकुरण का वेग ..
सृष्टि का आकार ...
ये दर्द है ...

0 टिप्पणियाँ