थींम : राष्ट्रीय ध्वज
सब से प्यारा सब से न्यारा।
भारत का ये तिरंगा झंडा है।।
राष्ट्रीय ध्वज भी कहते इसे।
आन बान शान का ये झंडा है।।
ऊपर केसरिया रंग इसका।
बीच सफ़ेद नीचे हरा झंडा है।।
चक्र बीच में संगठित राज्य।
से सजा हुआ अपना झंडा है।।
वीर शहीदों का यह प्रिय है।
ओढ़ते कफ़न तिरंगा झंडा है।।
लहर लहर लहराये अपना।
सब की शान तिरंगा झंडा है।।
एवरेस्ट हो या कोई ईमारत।
लहराय रहा तिरंगा झंडा है।।
कितनी क़ुरबानी की शान।
हमारा यही तिरंगा झंडा है।।
गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता।
दो अक्टूबर में फहरे झंडा है।।
संसद भवन लोक सभा हो।
विधान सभा में ऊपर झंडा है।।
विधान परिषद हो या गाड़ी।
राजनेता के संग यही झंडा है।।
भारत की है शान तिरंगा ये।
राष्ट्रीय ध्वज ही मान झंडा है।।
देश विदेश कहीं भी देखें ये।
एम्बेसी में शान तिरंगा झंडा है।।
इस ध्वज पे हम बलि-2जायें।
भारत का निशान यह झंडा है।।
झंडे का कभी अपमान न हो।
भारतीयों की पहचान ये झंडा है।।
रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

0 टिप्पणियाँ