नहीं सोचा था मेरे दिल ने कभी
मेरे प्यार का ये ऐसा भी अंजाम होगा
क्या खबर थीं धड़कन को मेरी
की एक बेवफा से ही वफ़ा होगा
खेल जायेगा कोई जज़्बातो से मेरी
मेरे ज़िन्दगी के राह इस तरह वीरान भी होगा
कर के दोस्ताना कोई मेरे ज़िन्दगी से
इस तरह खेलवाड़ कर जायेगा
देगया जो मस्ती भरी आँखों में आँसू
ताउम्र इन आँखों से बहाना होगा
देखना है अब जाता है किस हद तक
क्या पता किस्मत का क्या इरादा होगा
नहीं बचा है चाह कोई मेरे ज़िन्दगी से
पर मज़बूरी है अपनों के लिए जीना होगा
जितने भी जख्म दिया है दिल में बेवफा
उसे अब अपने ही हाथो से सीना होगा
हँसती होठों को जिसने खामोश कर दिया
अब दर्द में ही फिर भी मुस्कुराना होगा
माना बहुत मुश्किल है नैना बिताना ज़िन्दगी
लेकिन हर हाल में नुझे हर सितम सहना होगा....!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना....✍️✍️💕

0 टिप्पणियाँ