💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘
बदलता है मौसम वक्त भी बदलता जायेगा
कभी ऐसा भी होगा जो सबको मेरी याद भी न आएगा

कभी कोई शिकवा न की और न है कोई गिला मुझे
हर एक शख्स से है यहाँ मुझे प्यार बहुत है मिला

जो जख्म दिल में था वो सबने मिलकर भर दिए
सताई हुई थीं जो दुनिया से भूल गयीं मैं इतना मुझे प्यार दिए

मेरे आँखों से बहती आँसू को हर एक ने जो पोछा है
नहीं भूलूँगी कभी जो मुझे इतना सम्मान मिला मुझे

होसकता है मेरे ना चाहते हुए भी कभी दूर होजाउ सबसे
भूल मत जाना कभी कोई यही गुज़ारिश है सबसे मुझे

ज़ब तक बस में रहा ज़िन्दगी लिखती रहूगी हर फ़साने
जानती हूँ कुछ लगाव जरूर हुआ है आप सबको भी मेरी तराने से

बसती हूँ बहुत दूर सबसे पर हर एक से जुड़ी हूँ मैं
जो कभी किसी ने सोचा भी न होगा ऐसी दुनिया में बसती हूँ मैं

कोशिश हमेशा रहेगी हमारी की सुनाती रहु दिले हाल अपनी
अपनों के भीड़ में हमें मिटा ना देना कोई यादो से अपनी

हज़ारो मुश्किलें पार करके मिलूगी सबसे मेरा वादा है
समझ नहीं आती इस ज़िन्दगी के पहेली किस्मत का भी जाने क्या इरादा है

नहीं चूका पाउगी क़र्ज़ जो सबने मुझे दिल से अपना लिया
थीं मैं गम की मारी जो सबने पलकों पर बिठा लिया

खोयी रहती थीं जो दरगिश रातो के तन्हाई में हर पल
क्या खूब नसीब पायी नैना जो आप सबने मिलकर पूनम की चाँद बना दिया...!!
💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘
नैना.....✍️✍️✍️💕