💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖
बहुत कुछ कह जाती हैं आँखे तुम्हारी
जब भी एक अदा से मुझे देखते हो 
खोजाती हूँ ऊन झील सी भूरी आँखों में कही
मुझे खुद का ना कोई होश रहा करता हैं....!!

बहुत कुछ कह जाती हैं आँखे तुम्हारी
जब भी तुम खामोशी से मुझे निहारते हो
बोल नहीं पाती कुछ मैं भी जुबाँ से अपनी
तेरे सामने कुछ इस तरह होंठ खामोश होजाती हैं....!!

बहुत कुछ कह जाती हैं आँखे तुम्हारी
जब भी तुम मेरी आँखो से मिलाया करते हो
नहीं रह जाता मेरे दिल पे जोर कोई मेरा
कुछ इस तरह धड़कन तेज़ होजाया करती हैं....!!

बहुत कुछ कह जाती हैं आँखे तुम्हारी
जब भी तुम अपलक मुझे देखा करते हो 
बार आती हैं कुछ इस तरह आँखों में हया मेरी
फिर नज़र उठना भी मेरे लिए मुश्किल होजाता हैं....!!

बहुत कुछ कह जाती हैं दिल के धड़कन तुम्हारी
जब भी बेताबी से सिने से मुझे लगाते हो
पलेती हैं नैना सारे जहाँ की हर सुकून प्यार में
तेरे साथ कुछ इस तरह तुमसे मिलना अच्छा लगता हैं...!!
💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖💗💖
नैना...✍️✍️💓

(काल्पनिक...)