यह बंधन धागों का बड़ा मजबूत होता है
एक बार जो बंद है जाता कभी न टूटता
यह बंधन धागों का ..
धागों से बंधा यह जो प्यार है
नहीं खून की दरकार है
यह जिस से भी जुड़ जाता
शिद्दत से निभता जाता
यह बंधन धागों का ..
सावन की यह तो बहार है
खुशियों की सौगात है
अपनाईयत से भरा हुआ
भाई बहन का त्यौहार है
यह बंधन धागों का ..
भाई की कलाई का नूर है
दुआओं से भरपूर है
रक्षाबंधन के नाम से
सारे जहान में मशहूर है
यह बंधन धागों का ..
भाई अपनी बहनों की
रक्षा का वचन लेता है
प्यार और तोहफो से
बहन की झोली भर देता
यह बंधन धागों का ...
बहने उतारती आरती
भाई पर खुशियां वारती
दुख सारे हर लेती
इतना प्यार उन्हें देती
यह बंधन धागों का ..
पाकीजा यह रिश्ता है
महफूज सबसे रखता है
इसकी ना कोई मिसाल है
यह सबसे नायाब है
यह बंधन धागों का...
हुमा अंसारी

0 टिप्पणियाँ