"""'''''''''''''''''''''
रक्षाबंधन वाले दिन आशिष देती है बहना !
ओ मेरे भईया जहां रहो हमेशा खुश रहना !!
ओ .....
मैं ले लूंगी बलाएं तेरी ,दूंगी दुआएं तुझे !
मेरे रहते पडे न कभी तुझे दुख सहना !!
ओ....
अखंड सुहाग से सजी रहे मांग भाभी की !
सजा रहे तेरी कलाई में रेशम का गहना !!
ओ.....
मिले तुमको दुनिया की सारी खुशियां !
मेरे भईया तेरे भोलेपन का क्या कहना !!
ओ.......
......✍️ पिंकी मिश्रा

0 टिप्पणियाँ