केसरिया पगड़ी बांधे
तिरंगा लहराता है
हरित धरती का स्वरूप धर
तिरंगा लहराता है
शांति वाहक बना
मध्य में है श्वेत सजीला
नीलवर्ण चक्र सम्भाले
समय की गति समझाता है
तिरंगा गौरव हमारा
आसमान तक लहराता है
रेनु सिंह
रश्मिरथी सभी अधिकार सुरक्षित 2018-2022
0 टिप्पणियाँ