हम भारत के रक्षक प्रहरी
हम भारत के मतवाले ,
चले हथेली पर जां लेकर
हिंद देश के रखवाले।
कोई टेढ़ी आंख से गर
भारत की तरफ निहारेगा,
छलनी छलनी हो जाएगा
हर बच्चा गोली मारेगा ।
बच्चा बच्चा बन के रक्षक
मां भारती की नजर उतारेगा
बन अभिमन्यु रण क्षेत्र में
दुश्मनों को ललकारेगा ।
भारत के रक्षक हैं हम सब
हमें कोई क्या हराएगा,
जीवन कर देंगे हम अर्पण
आजादी का बिगुल बज जाएगा।
तीन रंग का प्यारा झंडा
झूम झूम कर गाएगा ,
जिसमें दम है आगे आए
सीमा पार ना कर पाएगा।
हम भारत के रक्षक प्रहरी
हम भारत के मतवाले ,
चले हथेली पर जां लेकर
हिंद देश के रखवाले
स्वरचित सीमा कौशल

0 टिप्पणियाँ