अनोखा है ये, दोस्ती का रिश्ता ,
न रिश्तेदारी, न ही खून का रिश्ता,
दोस्ती तो, होती ही है न्यारी,
मेरी सखियाँ तो, हैं बड़ी प्यारी,
जिंदगी में राह, दिखाता है दोस्त,
मुश्किल में साथ, निभाये वो है दोस्त,
दोस्ती में न कोई जीत, न कोई हार,
दोस्ती में तो होता है, प्यार ही प्यार,
दोस्ती की मिसाल, होती है अनमोल,
दोस्ती का मान रखना, है उसका मोल,
परख हो जाती है, तब उसकी,
मुश्किल में जब वो, साथ निभाता,
मुश्किल वक्त में जब, छोड़ जाते अपने,
तब वो बन मसीहा, साथ निभाता है,
जीवन में वो पल जब, साथ हों दोस्त हमारे,
जीवन के होते हैं, सबसे अच्छे पल हमारे ,
विश्वास का रिश्ता, होता है दोस्ती का,
एक प्यारा सा एहसास, होता है दोस्ती का,
दोस्ती है तो, जीवन में खुशियाँ सारी,
खुशियों से तो, होती ये दुनिया सारी ।
काव्य रचना -रजनी कटारे
जबलपुर ( म.प्र.)

0 टिप्पणियाँ