वायु हमारा सबसे प्यारा,
हम सबकी अंखियों का तारा,
पल में रूठता पल में हंसता,
ठिनक ठिनक गोदी में चढ़ जाता,
मिनक मिनक कर माँ के आँचल में छुप जाता,
आज के दिन जन्मा राजकुमार हमारा,
है नन्हा सा राजदुलारा,
बातें इसकी खट्टी मीठी,
इसकी हर मुस्कान पर जाऊं मैं बलिहारी,
मिले इसको खुशियाँ ढेर सारी,
उन्नति सदा कदम चूमे इसके,
सलामत रहे यह राजदुलारा,
मुस्कुराए सदा यही आरज़ू हमारी,
जन्म दिवस की शुभकामनाएं ढेर सारी।
प्रिया धामा

0 टिप्पणियाँ